फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Distressed over his failing eyesight, a young man took his own life by hanging.

Hardoi News: आंखों की रोशनी कम होने से परेशान युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 29 Oct 2026 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Distressed over his failing eyesight, a young man took his own life by hanging.
सांडी। आंखों की रोशनी कम हो जाने से परेशान युवक ने थाना क्षेत्र के घटकना गांव में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बृहस्पतिवार सुबह उनका शव गांव के बाहर खेत में नीम के पेड़ पर मफलर के फंदे से लटकता मिला।
विज्ञापन

घटकना निवासी धीरू सिंह (42) दिल्ली में एक प्राइवेट फैक्टरी में काम करते थे। आठ दिन पहले वह गांव आए थे। भाई राम किशन ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह लगभग 3:30 बजे धीरू शौच जाने की बात कहकर घर से निकले थे। इसके बाद सात बजे ग्रामीणों ने उनका शव गांव के बाहर खेत में नीम के पेड़ पर मफलर के फंदे से लटकता देखकर सूचना दी। बताया कि धीरू की आंख की रोशनी काफ कम हो गई थी। इसको लेकर वह परेशान थे। मृतक के परिवार में पत्नी माधुरी, दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। घटना का पता चलने पर परिजन बदहवास हो गए। प्रभारी निरीक्षक पुष्पराज कुशवाहा ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने मौके से जरूरी नमूने जुटाए हैं। प्राथमिक जांच में मामला खुदकुशी का ही पता चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed