फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The people of UP will never accept goons and the mafia: Brajesh

यूपी के लोग गुंडे माफियाओं को कभी नहीं स्वीकारेंगे : ब्रजेश

Thu, 29 Oct 2026 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
The people of UP will never accept goons and the mafia: Brajesh
फाेटो-19-कार्यक्रम को संबो​धित करते उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, साथ में मौजूद उनके बड़े भाई राजे
मल्लावां। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दावा किया कि विधान परिषद चुनाव में भाजपा ने अपनी सीटें बरकरार रखी हैं। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनने का दावा भी उप मुख्यमंत्री ने किया।
विज्ञापन

पैतृक नगर में आयोजित दंगल का शुभारंभ करने के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव के बयान, एमएलसी चुनाव में भाजपा ऑलआउट हो गई है को लेकर किए गए सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा सच्चाई से मुंह मोड़ रही है। सपा दिन में सपने न देखे। कहा कि यूपी के लोग कभी भी गुंडे माफियाओं को स्वीकार नहीं करेंगे। जब-जब सपा आई है तब-तब कानून व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। आज उत्तर प्रदेश संसाधनों से लेकर कानून व्यवस्था तक में अव्वल है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की गरीब कल्याण योजनाओं और यूपी की कानून व्यवस्था की बदौलत 2027 के चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलेगा। मेडिकल कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर किए गए सवाल पर उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे व्यवस्थाएं सही हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed