फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Kanti has settled the score for the defeat suffered in the previous election.

Hardoi News: पिछले चुनाव में मिली हार का हिसााब चुकता कर लिया कांती ने

Thu, 29 Oct 2026 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Kanti has settled the score for the defeat suffered in the previous election.
फोटो-कांती सिंह। आर्काइव
हरदोई। स्नातक क्षेत्र के एमएलसी चुनाव में सपा प्रत्याशी कांती सिंह ने पिछले चुनाव में हुई हार का बदला लेकर जोरदार वापसी की है। कांती सिंह वर्ष 2014 में भी स्नातक क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य रह चुकी हैं। मूलरूप से हरदोई की सदरपुर की रहने वालीं कांती सिंह के पति एसपी सिंह प्रतापगढ़ से सपा सांसद हैं। एसपी सिंह भी दो बार स्नातक क्षेत्र से एमएलसी रह चुके हैं।
विज्ञापन

स्नातक क्षेत्र के लखनऊ खंड में सात जनपद आते हैं। वर्ष 2020 में हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी इं. अवनीश सिंह ने तब निर्दलीय लड़ रहीं कांती सिंह को नजदीकी मुकाबले में हरा दिया था। इस बार कांती सिंह को समाजवादी पार्टी ने अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया था। उनके समर्थन में जनपद में पूर्व विधायक आसिफ खां बब्बू, पूर्व एमएलसी राजपाल कश्यप, पूर्व सांसद ऊषा वर्मा, पूर्व विधायक राजेश्वरी, पूर्व जिलाध्यक्ष पम्मू यादव, अखिलेश पाठक, जितेंद्र वर्मा जीतू, रामज्ञान गुप्ता ने मोर्चा संभाल रखा था। भाजपा प्रत्याशी अपने प्रबंधन के बल पर चुनाव में जीत के लिए आश्वस्त थे लेकिन इस बार कांती सिंह ने पिछली हार का हिसाब चुकता कर लिया। 17 हजार से ज्यादा वोटों से कांती सिंह ने अवनीश को हराकर फिर से अपनी सीट ले ली।
विज्ञापन



अवनीश बोले : करते रहेंगे सबके साथ काम
परिणाम घोषित होने के बाद इं. अवनीश सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिये कहा कि वह पहले की तरह ही काम करते रहेंगेे। जनता और मतदाताओं के बीच रहेंगे। उनकी समस्याएं सुनेंगे और निस्तारण कराने के लिए अपनी ताकत लगाएंगे। कार्यकर्ताओं की मेहनत को लेकर उन्होंने आभार जताया और कभी न थकने की बात कही।

फोटो-कांती सिंह। आर्काइव

फोटो-कांती सिंह। आर्काइव

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed