फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Farmer died due to bike collision

हरदोई में सड़क हादसा: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 19 Jun 2023 11:59 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 19 Jun 2023 11:59 AM IST
सार

यूपी के हरदोई जिले में बाइक की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Hardoi: Farmer died due to bike collision
मोर्चरी के बाहर मौजूद मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले के पिहानी कोतवाली क्षेत्र में चठिया तिराहा के पास बाइक ने साइकिल सवार किसान को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


पिहानी कोतवाली क्षेत्र के कनगोहिया निवासी रामनाथ (60) खेती करता था। रविवार शाम वह साइकिल से अपने गन्ने के खेत में पानी लगाने के लिए जा रहा था। इसी दौरान चठिया तिराहा के पास पीछे से आई तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से घायल रामनाथ को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया।
विज्ञापन


हालत गंभीर बताकर हायर सेंटर रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान रविवार देर रात उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया । रामनाथ के परिवार में दो पुत्र पिंटू और राम सिंह हैं। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि जिला अस्पताल से मिली सूचना के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed