फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Divisional Vice President sitting on dharna outside BJP district office

Hardoi: भाजपा जिला कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे मंडल उपाध्यक्ष, फर्जी मुकदमे में फंसाने का लगाया आरोप

Tue, 30 Aug 2022 12:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 30 Aug 2022 12:39 PM IST
विज्ञापन
Hardoi: Divisional Vice President sitting on dharna outside BJP district office
भाजपा जिला कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे मंडल उपाध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले में भाजपा के सांडी मंडल के उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह मंगलवार सुबह 10 बजे भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे और मुख्य द्वार के बाहर धरने पर बैठ गए। कुलदीप सिंह का कहना है कि उन्हें फर्जी मुकदमों में फंसाया गया लेकिन पार्टी पदाधिकारियों ने गुहार करने के बाद भी मदद नहीं दी। जैसे ही धरने की खबर मिली पार्टी स्तर पर पक्ष और विपक्ष में चर्चा शुरू हो गई।
विज्ञापन


किसी कार्यकर्ता ने कहा- धरने पर नहीं बैठना चाहिए था तो कोई कार्यकर्ता बोला जब किसी ने दर्द नहीं सुना तो क्या करते? इस मामले में सांडी के विधायक प्रभाष कुमार कार्यालय पहुंचे। कुलदीप सिंह से वार्ता की और उन्हें संतुष्ट करते हुए कहा कि पूरी मदद दी जाएगी। वह 11.30 बजे धरने से उठ गए। 
विज्ञापन

कुलदीप सिंह भावुक कार्यकर्ता हैं। वह धरने पर बैठे तो विधायक ने जाकर उनसे वार्ता की और वह धरने से उठ गए।- सौरभ मिश्रा , जिला अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

मेरे ऊपर चार फर्जी मुकदमे लगाए गए थे। दो सपा सरकार में दर्ज कराए गए। दो इसी सरकार में दर्ज कराए। विधायक ने वार्ता की है। मेरे पास विधायक आए थे। विधायक ने धरना खत्म कराया। एसपी से मुलाकात हो गई है। अब मुकदमे के संबंध में शासन में अपना पक्ष रखेंगे। - कुलदीप सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed