फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Dead body of a salesman found hanging

Hardoi: पत्नी की साड़ी के फंदे से लटका मिला सेल्समैन का शव, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 28 May 2024 05:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 28 May 2024 05:27 PM IST
सार

हरदोई जिले में देहात कोतवाली क्षेत्र के पेनीपुरवा में पत्नी की साड़ी के फंदे से सेल्समैन का शव लटकता मिला। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Hardoi: Dead body of a salesman found hanging
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरदोई जिले में देहात कोतवाली क्षेत्र के पेनीपुरवा में एक सेल्समैन ने पत्नी की साड़ी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सोमवार को ही उसकी पत्नी बच्चों के साथ मायके गई थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देहात कोतवााली क्षेत्र के पेनीपुरवा निवासी देवेंद्र गुप्ता उर्फ नीतू (30) किराने की सप्लाई करने वाली एक फर्म में सेल्समैन थे।
विज्ञापन


उनकी ससुराल बेनीगंज कस्बे के पुराना बाजार में है। बीते सोमवार को पत्नी रुचि गुप्ता अपने दोनों बेटों के साथ मायके गई थी। सोमवार देर शाम देवेंद्र ड्यूटी के बाद वापस घर पहुंचे। यहां वह अपने कमरे में चले गए। काफी देर तक नजर न आने पर परिजनोें ने आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस पर परिजन उनके कमरे में गए तो पत्नी की साड़ी के फंदे से शव लटका मिला। शव देखकर परिजनों में चीख पुकार मच गई, पड़ोसी एकत्र हो गए। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। देहात कोतवाल अनिल सैनी ने बताया कि खुदकुशी का मामला है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed