{"_id":"61643d2e8ebc3ec24043695d","slug":"hardoi-dead-body-found-hanging-accused-of-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: फंदे से लटका मिला शव, हत्या का आरोप, पति समेत चार पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: फंदे से लटका मिला शव, हत्या का आरोप, पति समेत चार पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज
Mon, 11 Oct 2021 07:04 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 11 Oct 2021 07:04 PM IST
सार
एसओ प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि महिला ने खुदकुशी की है। मृतका के पिता की तहरीर पर पति ऋषिपाल, ससुर इंद्रपाल, जेठ बृजकिशोर व जेठानी के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई जिले में मझिला थाना के ग्राम हुइला में रविवार देर रात नवविवाहिता का शव कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला। मृतका के पिता ने बेटी की गला दबाकर हत्या करने का आरोप ससुरालियों पर लगाया है। पुलिस ने पति समेत चार लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
लखीमपुर जनपद के पसिगवां थाना क्षेत्र के ग्राम करमोलिया निवासी भुवनेश्वर ने बेटी कल्पना उर्फ छोटी (22) की शादी पांच माह पूर्व मझिला थाना क्षेत्र के हुइला गांव निवासी ऋषिपाल के साथ की थी। रविवार देर रात कल्पना का शव ससुराल में लटकता मिला।
घटना की जानकारी होने पर पिता भुवनेश्वर अन्य परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। मृतका के पिता ने बताया कि ससुराली खेत की मांग कर बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप है कि खेत का बैनामा न करने पर ससुरालियों ने बेटी की गला दबाकर हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने सोमवार को शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि महिला ने खुदकुशी की है। मृतका के पिता की तहरीर पर पति ऋषिपाल, ससुर इंद्रपाल, जेठ बृजकिशोर व जेठानी के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।