फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: DCM collided with a bike, one died, three injured

Hardoi: डीसीएम ने बाइक में मारी टक्कर, साले की मौत, बहनोई समेत तीन लोग घायल

Wed, 19 Jul 2023 05:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 19 Jul 2023 05:11 PM IST
सार

यूपी के हरदोई जिले में सड़क हादसा हुआ। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Hardoi: DCM collided with a bike, one died, three injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

हरदोई-लखनऊ मार्ग पर कछौना कोतवाली क्षेत्र में आम लदे डीसीएम ने बाइक सवार साले-बहनोई को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद डीसीएम पलट गया। घटना में बाइक सवार साले की मौत हो गई, जबकि बहनोई और डीसीएम के चालक व आम व्यापारी घायल हो गए। देहात कोतवाली क्षेत्र के खिरौली गांव निवासी प्रवीण कुमार (35) की बहन रेनू का घर कछौना कोतवाली क्षेत्र के मरेउरा गांव में है।

विज्ञापन


पिछले रविवार से प्रवीण कुमार अपनी बहन के यहां रुका था। बुधवार को बहनोई जुगुल किशोर (38) के साथ बाइक से बघौली चौराहा दवा छिड़कने वाली मशीन लेने के लिए गया था। मशीन लेकर वापस गांव जाते समय डबल नहर पुलिया के पास लखनऊ की ओर से आ रही डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इसके बाद डीसीएम भी पलट गई। घटना में प्रवीण कुमार की मौत हो गई, जबकि उसका बहनोई जुगुल किशोर घायल हो गया। डीसीएम चालक अनिल कुमार निवासी जमुरा कोरिलाई जनपद गोंडा और आम व्यापारी गंगू निवासी मलिहाबाद जनपद लखनऊ घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed