फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi, cycle thief taken hostage and beaten, video viral

युवक को तालिबानी सजा: साइकिल चोर को बंधक बनाकर पीटा, वीडियो वायरल

Wed, 19 Jul 2023 08:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 19 Jul 2023 08:32 PM IST
सार

यूपी के हरदोई जिले में साइकिल चोर व उसके चचेरे भाई को तालिबानी सजा देने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
hardoi, cycle thief taken hostage and beaten, video viral
साइकिल चोर को बंधक बनाकर पीटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के कामेपुर गांव के पास साइकिल चोर व उसके नाबालिग चचेरे भाई को बंधक बनाकर पीटने का वीडियो वायरल हुआ है। युवक को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। थाना सांडी के गांव आदमपुर निवासी मोनू पिछले चार साल से थाना मझिला के टूरमुका गांव में अपने चाचा हंसराज के यहां रहता है।

विज्ञापन


नौ वर्षीय चचेरे भाई के साथ पैगूंसराय में गन्ना के खेत के पास सड़क के किनारे खड़ी साइकिल को उठा कर ले जाने लगा। इसी बीच खेत में घास काट रहे साइकिल मालिक ने शोर किया। लोगों ने पीछा कर दोनों को कामेपुर गांव के पास में पकड़ लिया। लोगों ने मोनू के हाथ पैर बांधकर उसे पीट दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद नाबालिग बच्चे को छोड़कर मोनू को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया। कोतवाल दिलेश सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। दोषी लोगो के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed