{"_id":"66f2dc779191fbbfda0291ea","slug":"hardoi-clerk-commits-suicide-by-shooting-himself-with-licensed-pistol-in-bank-employee-friend-s-house-2024-09-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: लिपिक ने बैंक कर्मी दोस्त के मकान में लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: लिपिक ने बैंक कर्मी दोस्त के मकान में लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर की खुदकुशी
Tue, 24 Sep 2024 09:09 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 24 Sep 2024 09:09 PM IST
सार
Hardoi News: लिपिक ने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। घटना पिहानी कस्बे के मोहल्ला भाटनटोला की है।
विज्ञापन
संदीप की फाइल फोटो व घटनास्थल के बाहर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरदोई जिले में पिहानी कस्बे के भारतीय इंटर कॉलेज में संविदा पर तैनात लिपिक ने पड़ोस में रहने वाले दोस्त के घर जाकर लाइसेंसी पिस्टल से कनपटी में गोली मारकर खुदकुशी कर ली। बैंक से वापस घर पहुंचे दोस्त ने गैलरी में शव पड़ा देखा तो शोर मचाया। घटना की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंच गए। खबर लिखे जाने तक फोरेंसिक टीम का मौके पर पहुंचने का इंतजार किया जा रहा था।
लखनऊ जनपद के इंटौंजा थाना क्षेत्र के सिवेरी गांव निवासी संदीप यादव (28) पिहानी कस्बे स्थित भारतीय इंटर कॉलेज में संविदा पर लिपिक के पद पर तैनात थे। पिहानी कस्बे में ही श्याम रस्तोगी के मकान में किराए पर रहते थे। मंगलवार शाम वह पड़ोस में रहने वाले अपने मित्र बैंक कर्मी अनीस शुक्ला के घर गए और अपनी लाइसेंसी पिस्टल से कनपटी में गोली मार ली। अनीस की पत्नी और बड़ा बेटा नोएडा गए हुए हैं और छोटा बेटा कमरे को अंदर से बंद करके बैठा था।

शाम को लगभग छह बजे अनीस बैंक से घर पहुंचे तो दरवाजा खोलते ही गैलरी में संदीप का शव पड़ा मिला। पास ही पिस्टल भी पड़ी हुई थी। घटना की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह, सीओ संतोष कुमार सिंह, कोतवाल सुनील कुमार दुबे मौके पर पहुंच गए। अपर पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि फोरेंसिक टीम आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है और वह लोग लखनऊ से निकल चुके हैं।
सात दिन से विद्यालय नहीं गया था संदीप
संदीप पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक वह पिछले सात दिन से विद्यालय भी नहीं गया था। यह भी जानकारी मिली है कि संविदा पर तैनात संदीप को स्थायी नियुक्ति देने का मामला भी उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। कुछ माह पहले संदीप की शादी तय हुई थी। गोद भराई और वरीक्षा का कार्यक्रम भी हाे चुका। चर्चा है कि शादी तय होने के बाद से संदीप ज्यादा परेशान था।