{"_id":"69ad8d4cc99e9b30d506b528","slug":"hardoi-chaos-at-a-meeting-called-for-grievance-redressal-as-records-were-snatched-video-goes-viral-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: शिकायत निस्तारण के लिए बुलाई बैठक में अभिलेख छीनने से अफरा तफरी, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: शिकायत निस्तारण के लिए बुलाई बैठक में अभिलेख छीनने से अफरा तफरी, वीडियो वायरल
Sun, 08 Mar 2026 08:24 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 08 Mar 2026 08:24 PM IST
विज्ञापन
जिगनी चौगवां में बैठक के दौरान होती धक्कामुक्की
- फोटो : अमर उजाला
सांडी विकास खंड की जिगनी चौगवां में शिकायत निस्तारण के लिए बुलाई गई बैठक में अभिलेख छीनने की कोशिश पर अफरा तफरी मच गई। शनिवार को हुई घटना की जानकारी ग्राम पंचायत अधिकारी ने उच्चाधिकारियों को दी। घटना से जुड़ा 61 सेकेंड का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है।
विज्ञापन
सांडी विकास खंड की जिगनी चौगवां निवासी लक्ष्मी सिंह ने आईजीआरएस के जरिये मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी से शिकायत दर्ज कराई थी। इस शिकायत में कहा था कि परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज नहीं किया जा रहा है। परिवार के ही कुछ लोगों समेत ग्रामीणों पर भूमि और मकान कब्जाने की शिकायत भी की गई थी। शिकायत के निस्तारण के लिए शनिवार को बैठक बुलाई गई थी।
विज्ञापन
बैठक में एक पक्ष के लेागों ने दबंगई दिखाते हुए ग्राम पंचायत अधिकारी राजेश मिश्रा और प्रधान बिहारीलाल से अभिलेख छीनने की कोशिश की। इस कारण मौके पर धक्कामुक्की हुई और अफरा तफरी मच गई। ग्राम पंचायत अधिकारी ने पूरे मामले की जानकारी खंड विकास अधिकारी और सहायक विकास अधिकारी पंचायत को दी। बीडीओ काजल रावत ने बताया कि घटना संज्ञान में है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन