फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi Body of youth who drowned in river recovered after 41 hours found trapped in net eight km away

Hardoi: नदी में डूबे युवक का शव 41 घंटे बरामद, आठ KM दूर जाल में फंसा मिला, परिजनों में मचा कोहराम

Fri, 24 Oct 2025 11:34 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 24 Oct 2025 11:34 AM IST
सार

Hardoi News: पाली कस्बे में गर्रा नदी में मछली पकड़ने के दौरान डूबे युवक का शव 41 घंटे बाद घटना स्थल से आठ किलोमीटर दूर लखमापुर में बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Hardoi Body of youth who drowned in river recovered after 41 hours found trapped in net eight km away
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरदोई जिले के पाली कस्बे में मछली पकड़ने के दौरान गर्रा नदी में डूबे युवक का शव तीसरे दिन करीब 41 घंटे बाद घटना स्थल से लगभग आठ किलोमीटर दूर लखमापुर से बरामद कर लिया गया है। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

पाली कस्बा के मोहल्ला पटियानीम निवासी अलगू उर्फ सुरजीत कश्यप (21) मछली पडकने का काम करता था। बुधवार दोपहर करीब दो बजे वह दोस्त देवीलाल के साथ गर्रा पुल के नीचे नदी में मछली पकड़ने गया था। मछली पकड़ने के लिए उसने नदी में डुबकी लगाई थी। इसके बाद वह ऊपर नहीं आया था। देवीलाल ने इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी थी।

विज्ञापन

मछली पकड़ने के जाल में फंसा देखा शव
पुलिस और परिजनों ने गोताखोरों से फिर एसडीआरएफ टीम से सुरजीत की तलाश कराई थी।  लेकिन कुछ पता नहीं चल सका था। शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे घटना स्थल से आठ किलोमीटर दूर लखमापुर गावं में ग्रामीणों ने सुरजीत के शव को मछली के लिए नदी में लगे जाल में फंसा देखा। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस व परिजनों को दी।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
परिजनों ने मौके पर पहुंचकर सुरजीत की पहचान की। इसके बाद शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्यवाई की। मृतक पांच भाइयों व तीन बहनों में चौथे नंबर का था, और अविवाहित था। दो बहनों की शादी हो चुकी है। घटना से मां सुखदेवी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed