फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Bar girls dance in religious program, video viral

Hardoi: धार्मिक कार्यक्रम में बार बालाओं ने अश्लील गानों पर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल

Thu, 06 Apr 2023 04:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 06 Apr 2023 04:16 PM IST
विज्ञापन
Hardoi: Bar girls dance in religious program, video viral
धार्मिक कार्यक्रम में बार बालाओं ने लगाए ठुमके - फोटो : अमर उजाला

हरदोई जिले में कासिमपुर थाना क्षेत्र में बुधवार रात को बरम बाबा स्थान पर बार बालाओं ने जमकर ठुमके लगाए। मामले की सूचना किसी ने पुलिस को दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही सब भाग निकले। थाना क्षेत्र के गौसगंज चौकी के सपहैया गांव में बरम बाबा स्थान पर वार्षिक मेला लगता है। बुधवार को वार्षिक मेले के समापन के अवसर पर देर रात को सपहैया गांव के दो दर्जन से अधिक लोगों ने मिलकर धार्मिक स्थल पर बार बालाओं के डांस का आयोजन करा दिया।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने अश्लील डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। देखते ही देखते करीब 30 मिनट में अश्लील डांस का वीडियो पूरे क्षेत्र में वायरल हो गया। वायरल वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि किस तरह से धार्मिक कार्यक्रम में कई बालाएं अश्लील गानों पर ठुमके लगा रहीं हैं। इस बीच मामले की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। पुलिस जब तक मौके पर पहुंचती तब तक सब भाग निकले। कोतवाल महेश चन्द्र ने बताया कि प्रकरण की जानकारी है। जांच की जा रही है। आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed