फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi Accident,  Uncontrolled bike collides with pole during trial, mechanic dies, Marriage was to take place

Hardoi Accident: ट्रायल के दौरान अनियंत्रित बाइक पोल से टकराई, मिस्त्री की मौत...जुलाई में होनी थी शादी

Sat, 04 May 2024 04:16 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 04 May 2024 04:16 PM IST
सार

Hardoi News: सांडी थाना क्षेत्र के हसनापुर गांव में अनियंत्रित बाइक पोल से टकरा गई। हादसे में मिस्त्री की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Hardoi Accident,  Uncontrolled bike collides with pole during trial, mechanic dies, Marriage was to take place
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में मरम्मत के बाद ट्रायल के दौरान अनियंत्रित बाइक बिजली के पोल से टकरा गई। घटना में ट्रायल ले रहा मिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां उपचार के दौरान कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

सांडी थाना क्षेत्र के नीभापुर निवासी संदेश (19) बाइक मिस्त्री था। थाना क्षेत्र के हसनापुर गांव में उसकी दुकान थी। शुक्रवार की शाम उसने एक बाइक की मरम्मत की। मरम्मत करने के बाद बाइक का ट्रायल करने निकल पड़ा। इसी बीच बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई।
विज्ञापन

घटना में संदेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां कुछ ही देर बाद उसने दम तोड़ दिया। शनिवार सुबह शहर कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। घटना की जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जुलाई में होनी थी शादी, चल रही थी तैयारियां
बाइक मिस्त्री संदेश की शादी तय हो चुकी थी। वह दो भाइयों में छोटा था। सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के किर्तियापुर गांव निवासी युवती से उसकी शादी तय हुई थी। जुलाई में बरात जानी थी। संदेश की शादी को लेकर परिजन काफी दिनों से तैयारी कर रहे थे। शादी से संबंधित खरीदारी परिजनों ने शुक्रवार की दोपहर भी की थी, लेकिन हादसे में संदेश की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed