फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi Accident, Tractor trolley went out of control and overturned in Khanti, driver died and laborer injured

Hardoi Road Accident: अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राली खंती में पलटी, ड्राइवर की मौत और मजदूर घायल

Sun, 05 Nov 2023 03:54 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 05 Nov 2023 03:54 PM IST
सार

Hardoi News: घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों को पुलिस लेकर मेडिकल कॉलेज आई। यहां पर डॉक्टर ने ट्रैक्टर ड्राइवर पिंटू को मृत घोषित कर दिया, जबकि मजदूर अशोक का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Hardoi Accident, Tractor trolley went out of control and overturned in Khanti, driver died and laborer injured
hardoi road accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में बिलग्राम रोड पर सुरसा थाना क्षेत्र में मलिहामऊ के निकट सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खंती में पलट गया। इससे ट्रैक्टर ड्राइवर व मजदूर घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां पर डॉक्टर ने ड्राइवर को मृत घोषित कर दिया है, जबकि मजदूर का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

कोतवाली शहर के गुरुगुज्जा निवासी पिंटू (35) गांव के संदीप का ट्रैक्टर चलाता था। रविवार की सुबह गांव निवासी अशोक उर्फ बबलू (30)के साथ गोबर की खाद खेत में डालने के लिए ट्राली में भरकर खेत पर जा रहा था। इसी बीच रास्ते में सुरसा थाना क्षेत्र के मलिहा मऊ के पास सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खंती में पलट गया।
विज्ञापन

इससे ट्रैक्टर ड्राइवर पिंटू व मजदूर अशोक उर्फ बबलू घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों को पुलिस लेकर मेडिकल कॉलेज आई। यहां पर डॉक्टर ने ट्रैक्टर ड्राइवर पिंटू को मृत घोषित कर दिया, जबकि मजदूर अशोक का इलाज चल रहा है। पिंटू कि अभी शादी नहीं हुई थी और पांच भाइयों में तीसरे स्थान पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed