फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi Accident: Three people including brother-in-law and brother-in-law riding bike died

Hardoi Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार जीजा साले समेत तीन की मौत

Mon, 23 Jun 2025 09:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 23 Jun 2025 09:37 PM IST
सार

Hardoi Accident News: यूपी के हरदोई जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार जीजा साले समेत तीन की मौत हो गई। घटना संडीला-प्रतापनगर मार्ग पर सोमवार रात हुई।

विज्ञापन
Hardoi Accident: Three people including brother-in-law and brother-in-law riding bike died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संडीला- प्रतापनगर मार्ग पर बाइक सवार साले बहनोई समेत तीन लोगों को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। सोमवार देर रात हुई घटना में गंभीर रूप से घायल तीनों युवकों को सीएचसी अहिरोरी ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के झरोइया गांव निवासी सौरभ (22) पल्लेदारी करता था।

विज्ञापन


वह गांव निवासी सुशील (18) और अपने बहनोई सीतापुर जनपद के पिसावां थाना क्षेत्र के कुतुबनगर निवासी अभिषेक (26) के साथ बाइक से सोमवार शाम बेनीगंज गया था। रात में लगभग सवा आठ बजे बेनीगंज से तीनों बाइक से वापस झरोइया जा रहे थे। संडीला-प्रतापनगर मार्ग पर बेनीगंज पावर हाउस के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सीएचसी अहिरोरी पहुंचाया और इसी बीच सौरभ के परिजनों को घटना की जानकारी दी। पीछे से सौरभ के पिता कंपट भी परिजनों के साथ अहिरोरी सीएचसी पहुंच गए। यहां चिकित्सक ने सौरभ, सुशील और अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना को लेकर परिजनों से पूछताछ करने के साथ ही घटनास्थल पर जांच की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed