फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi Accident Speeding dump truck runs over motorcyclists brother sister and aunt died driver flees

Tragic Accident In Hardoi: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवारों को रौंदा; भाई-बहन और मौसी की मौत, चालक फरार

Sat, 07 Feb 2026 07:51 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 07 Feb 2026 07:51 PM IST
सार

Hardoi News: हरदोई-बिलग्राम मार्ग पर ढोलिया तिराहा के पास डंपर की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन और उनकी मौसी की मौत हो गई। तीनों फतियापुर से हरदोई एक तिलक समारोह में जा रहे थे।

विज्ञापन
Hardoi Accident Speeding dump truck runs over motorcyclists brother sister and aunt died driver flees
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरदोई जिले में बिलग्राम मार्ग पर सुरसा थाना क्षेत्र में फारमपुरवा के पास बाइक सवार भाई बहन समेत तीन लोगों को डंपर ने टक्कर मार दी। शनिवार सुबह हुई घटना में घायल तीनों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां तीनों को मृत घोषित कर दिया गया। तीनों तिलक समारोह में शामिल होकर हरदोई जा रहे थे। घटना के बाद चालक डंपर मौके पर छोड़ भाग निकला।

विज्ञापन

सुरसा थाना क्षेत्र के फतियापुर निवासी आदर्श अवस्थी (20) नोएडा में एक मोबाइल कंपनी में टेक्नीशियन थे। उनके ताऊ अशोक अवस्थी के पुत्र प्रशांत का तिलक शुक्रवार रात था। इसमें शामिल होने के लिए बृहस्पतिवार को ही आदर्श नोएडा से अपने गांव आया था। तिलक समारोह में आदर्श की मौसी हरदोई के बावन चुंगी निवासी कामिनी पांडेय (42) भी आई थीं।

विज्ञापन



हरदोई-बिलग्राम मार्ग पर हुआ हादसा
शनिवार सुबह आदर्श अपनी बड़ी बहन, मधू अवस्थी (23) और मौसी कामिनी को लेकर हरदोई आ रहा था। हरदोई-बिलग्राम मार्ग पर ढोलिया तिराहा के पास स्थित फारमपुरवा के सामने हरदोई की तरफ से जा रहे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में आदर्श, मधू और कामिनी गंभीर रूप से घायल हो गईं। तीनों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

फरार डंपर चालक की तलाश
मेडिकल कॉलेज में इन तीनों को मृत घोषित कर दिया गया। घटना का पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम ने बताया कि घटना के बाद डंपर पुलिस ने कब्जे में लिया है। परिजनों से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। फरार डंपर चालक की तलाश में पुलिस टीमों को लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed