फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi Accident: Sleeper bus runs over teenagers on a bike on the highway; one dead

Hardoi Accident: हाईवे पर स्लीपर बस ने बाइक सवार किशोरों को कुचला, एक की मौत

Tue, 30 Jun 2026 11:24 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: Shikha Pandey Updated Tue, 30 Jun 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Hardoi Accident: Sleeper bus runs over teenagers on a bike on the highway; one dead
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिहानी कोतवाली क्षेत्र के देवमलपुर के पास स्लीपर बस ने बाइक सवार किशोरों को कुचल दिया। एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घटना मंगलवार शाम हुई। पिहानी से दिल्ली के बीच बड़ी संख्या में स्लीपर बसें चलती हैं। इन्हीं में से एक बस ने मंगलवार शाम लगभग चार बजे देवमलपुर गांव स्थित धर्मकांटा के पास आगे चल रही बाइक को कुचल दिया।
विज्ञापन


घटना में बाइक सवार लखीमपुर खीरी के पसिगवां थाना क्षेत्र के भूड़ा निवासी रेहान (14) और आशीष (16) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को लखीमपुर की पसिगवां सीएचसी भेजा गया। यहां चिकित्सक ने रेहान को मृत घोषित कर दिया जबकि आशीष को शाहजहांपुर रेफर कर दिया। घटना के बाद चालक बस मौके पर छोड़कर भाग निकला। कोतवाल छोटेलाल ने बताया कि बस पुलिस के कब्जे में है। उन्होंने बताया कि परिजन से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

टूरिस्ट परमिट की आड़ में दौड़ रहीं स्लीपर बसें
पिहानी और आसपास के गांवों से स्लीपर बसें हर रोज दिल्ली जाती हैं। तकरीबन 10 बसें हर रोज रवाना होती हैं। खास बात यह है कि इन बसों के चालकों के पास टूरिस्ट परमिट होता है। टूरिस्ट परमिट की आड़ में यह लोग रोज सवारियां लाने ले जाने का काम करते हैं। पंडरवा किला, दहेलिया, अब्दुल्लानगर और राभा से भी हर रोज दिल्ली के लिए स्लीपर बसें जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed