फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi road accident, First moped collided...then car collided with bike, three including cousins died, two in

हरदोई सड़क हादसा: पहले मोपेड में मारी टक्कर...फिर बाइक से भिड़ी कार, चचेरे भाइयों समेत तीन की मौत, दो घायल

Wed, 10 Apr 2024 01:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 10 Apr 2024 01:00 PM IST
सार

Hardoi News: जगदीशपुर-शाहाबाद मार्ग पर कार और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Hardoi road accident, First moped collided...then car collided with bike, three including cousins died, two in
रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले के लोनार कोतवाली क्षेत्र में जगदीशपुर-शाहाबाद मार्ग पर मोपेड में टक्कर मारकर तेज रफ्तार कार एक बाइक से भिड़ गई। हादसे में मोपेड पर सवार चचेरे भाइयों और बाइक सवार युवक की मौत हो गई। कार सवार मां-बेटा मामूली रूप से घायल हुए हैं। कार चालक मौके से भाग निकला। घटना के बाद कुछ देर तक जाम की स्थिति रही।

विज्ञापन

बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के शाहपुर बिहिगवां निवासी सर्वेश (40) दिव्यांग था। उसके चचेरे भाई अशोक (22) की शादी 18 अप्रैल को होनी थी। शादी के लिए कपड़ों की खरीदारी करने दोनों मोपेड से बुधवार सुबह लगभग साढ़े 11 बजे घर से निकले थे। इसी दौरान जगदीशपुर-शाहाबाद मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने गदाईपुर के पास मोपेड में टक्कर मार दी।

विज्ञापन

इसके बाद अनियंत्रित हुई कार ने सामने से बाइक पर आ रहे गदाईपुर निवासी नरेश (30) को भी टक्कर मार दी। घटना में सर्वेश और अशोक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नरेश को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया। कार में सवार बरेली जनपद के सिद्धूनगर निवासी अमित और उसकी मां सोनी मामूली रूप से चोटिल हो गईं।

मृतकों के परिजनों में मचा कोहराम
इन दोनों को भी जिला अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें छुट्टी दे दी गई, लेकिन नरेश को मृत घोषित कर दिया गया। घटना से मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि कार सवार कानपुर से बरेली जा रहे थे।

विज्ञापन

तहरीर मिलते ही दर्ज की जाएगी रिपोर्ट
कार और बाइक व मोपेड को पुलिस ने कब्जे में लिया है। मौके पर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के पड़े रहने के दौरान कुछ देर के लिए आवागमन ठप हो गया था। वाहन हटते ही आवागमन सुचारु रूप से शुरू हो गया था। घटना को लेकर तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed