{"_id":"66c6313d6e20ba51060e75a6","slug":"hardoi-accident-farmer-hit-by-bike-death-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi Accident: घरेलू सामग्री खरीदने निकले किसान को बाइक ने मारी टक्कर, मौत से मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi Accident: घरेलू सामग्री खरीदने निकले किसान को बाइक ने मारी टक्कर, मौत से मचा कोहराम
Wed, 21 Aug 2024 11:56 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 21 Aug 2024 11:56 PM IST
सार
Hardoi News: घरेलू सामग्री खरीदने निकले किसान की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई जिले में बाजार से खरीदारी कर पैदल जा रहे किसान को बाइक सवार ने टक्कर मारदी। गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। पाली थाना क्षेत्र के बेगराजपुर निवासी धर्मेंद्र (24) खेती करता था। मंगलवार को घरेलू सामग्री खरीदने के लिए पाली कस्बे की बाजार गया था।
खरीदारी करने के बाद पैदल ही घर जा रहा था। गांव के पास तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। घटना में धर्मेंद्र गंभीर घायल हो गया। जानकारी पर परिजन उसे पाली पीएचसी ले गए और यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया गया है। घटनास्थल पाली थाना क्षेत्र है। परिजनों से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।