फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: A bull destroying crops killed a farmer by trampling him

Hardoi: फसल बर्बाद कर रहे सांड़ ने किसान को पटक पटककर मार डाला

Tue, 07 Jan 2025 09:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 07 Jan 2025 09:53 PM IST
सार

Hardoi News: फसल बर्बाद कर रहे सांड़ ने किसान को पटक पटककर मौत के घाट उतार दिया। घटना अतरौली थाना क्षेत्र के केसरीपुर की है।

विज्ञापन
Hardoi: A bull destroying crops killed a farmer by trampling him
महमूद की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खेत में गेहूं की फसल बर्बाद कर रहे सांड़ ने किसान को पटक-पटककर जख्मी कर दिया। सीएचसी भरावन से किसान को ट्रामा सेंटर लखनऊ भेजा गया। ट्रामा सेंटर में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। अतरौली थाना क्षेत्र के केसरीपुर मजरा माझगांव निवासी महमूद अली (52) खेती करते थे। उनके तीन बीघा खेत में इन दिनों गेहूं की फसल तैयार हो रही है। मंगलवार को वह फसल की रखवाली करने खेत गए थे। इसी दौरान एक सांड़ खेत में गेहूं की फसल बर्बाद कर रहा था। इस पर महमूद सांड को खेत से भगाने लगे।
विज्ञापन


सांड़ ने उस पर हमला कर दिया। पटक पटककर महमूद को गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों और परिजनों ने घेरकर सांड़ को पकड़ लिया और पेड़ में बांध दिया। घायल किसान को सीएचसी भरावन ले गए। सीएचसी से उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रामा सेंटर में किसान को मृत घोषित कर दिया गया। लखनऊ में ही किसान के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह ने बताया कि सांड़ के हमले से किसान की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed