Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   BJP governments have given women an opportunity for leadership: Nitin

भाजपा सरकारों ने महिलाओं को दिया नेतृत्व का मौका : नितिन

Wed, 18 Nov 2026 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
BJP governments have given women an opportunity for leadership: Nitin
फोटो-43-सम्मेलन के दौरान पत्नी डॉ. गरिमा अग्रवाल, ब्लाक प्रमुख ​शिवा सिंह और महिलाओं के साथ सेल
बावन। आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला सशक्तीकरण के साथ ही महिला नेतृ़त्व को भी आगे बढ़ाने का काम किया है। भाजपा ने संगठन में भी महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई है। वह बुधवार को ब्लॉक परिसर में आयोजित नारी सशक्तीकरण सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

संबोधन के दौरान आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2029 की लोकसभा में महिलाओं की भागीदारी 33 प्रतिशत सुनिश्चित कराने के लिए नारी वंदन अधिनियम बनाया। उन्होंने कई महिला सांसदों को मंत्री बनाने का साहस दिखाया। पूर्व की सरकारों में महिला मंत्रियों की संख्या कम होती थी। साथ ही भाजपा ने बूथ स्तर तक की कमेटियों में महिलाओं को भागीदारी दी है। क्षेत्र से अपने जुड़ाव के बारे में उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र मेरे बाबा का कार्यक्षेत्र रहा है। यहां के लोगों से पारिवारिक रिश्ता है। कोशिश यही रहती है कि परिवार का कोई सदस्य परेशान न हो। विकास कार्याें के लिए भी बड़े पैमाने पर प्रस्ताव भेजकर कार्य कराए जाते हैं।
विज्ञापन


बेटियां सेना में कर रहीं देश की रक्षा और उड़ा रहीं फाइटर प्लेन
आबकारी मंत्री की पत्नी डॉ. गरिमा अग्रवाल ने सम्मेलन में कहा कि महिलाओं के लिए जो कार्य मोदी सरकार ने किए हैं वह कभी किसी ने नहीं किए। उन्होंने कहा कि देश की बेटियां सेना में जाकर देश की रक्षा कर रही हैं और फाइटर प्लेन उड़ा रही हैं। ब्लॉक प्रमुख शिवा सिंह ने कहा कि सही मायने में मोदी और योगी सरकार में महिलाओं को आजादी मिली है। नारी सशक्तीकरण सम्मेलन का संचालन खंड विकास अधिकारी कविता अवस्थी ने किया। इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र सिंह, आशीष सिंह सोलंकी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सौरभ सिंह गौर, नाजिम खां, सचिन सिंह, हमीद अहमद, सोनू वाजपेयी, शकूर खान, महादेव कश्यप, सुनीला सिंह, पूजा वर्मा, पुष्पा देवी, मेहरुनिशां आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



पहली बार सार्वजनिक मंच पर नजर आईं डॉ. गरिमा
आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल की पत्नी डॉ. गरिमा अग्रवाल यूं तो सामाजिक कार्याें के सिलसिले में कई बार क्षेत्र में आईं लेकिन किसी सार्वजनिक मंच पर वह पहली बार नजर आईं। डॉ. गरिमा विभिन्न मौकों पर मुजाहिदपुर स्थित सरकारी विद्यालय में आती रहती हैं लेकिन बुधवार को नारी सशक्तीकरण सम्मेलन में उनकी उपस्थिति और संबोधन ने चर्चाओं का नया दौर छोड़ दिया। कुछ लोग इसे भविष्य की रणनीति के रूप में देख रहे हैंं तो कुछ लोगों का यह भी मानना है कि नारी सशक्तीकरण सम्मेलन में पत्नी को ले जाकर आबकारी मंत्री ने भी नया संदेश दिया है।

फोटो-43-सम्मेलन के दौरान पत्नी डॉ. गरिमा अग्रवाल, ब्लाक प्रमुख शिवा सिंह और महिलाओं के साथ सेल

फोटो-43-सम्मेलन के दौरान पत्नी डॉ. गरिमा अग्रवाल, ब्लाक प्रमुख शिवा सिंह और महिलाओं के साथ सेल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed