{"_id":"64887acf455cbc04fe007997","slug":"hardoi-15-year-old-girl-gave-birth-to-a-son-in-the-hospital-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: 15 साल की किशोरी ने अस्पताल में पुत्र को दिया जन्म, परिजन बोले- रिश्तेदार की हवस का शिकार हुई बेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: 15 साल की किशोरी ने अस्पताल में पुत्र को दिया जन्म, परिजन बोले- रिश्तेदार की हवस का शिकार हुई बेटी
Tue, 13 Jun 2023 08:03 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 13 Jun 2023 08:03 PM IST
सार
Hardoi News: यूपी के हरदोई जिले में किशोरी ने जिला अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है। नाबालिग के मां बनने की खबर से खलबली मच गई। परिजनों ने एक रिश्तेदार पर बेटी से दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हरदोई जिले में रिश्तेदार की हवस का शिकार हुई 15 साल की किशोरी ने जिला अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया है। इसका पता चला तो परिजनों के होश उड़ गए। हालांकि परिजनों ने अभी तक आरोपी रिश्तेदार का खुलासा नहीं किया है। मामला टड़ियावां थाने के एक गांव का है। यहां रहने वाली एक 15 साल की किशोरी के साथ उसी के रिश्तेदार ने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
किशोरी ने डर के चलते अपने घरवालों को इस बारे में कुछ भी नहीं बताया, लेकिन जब वह गर्भवती हुई और धीरे-धीरे आठ माह गुजर गए तो उसे देखकर घरवालों के होश उड़ गए। पिछले हफ्ते उसकी तबीयत बिगड़ गई। घरवालों ने उसे आठ जून को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार को उसने एक बच्चे को जन्म दिया।
विज्ञापन
मंगलवार को नाबालिग के मां बनने की खबर से खलबली मच गई। अफसरों की टीम महिला हॉस्पिटल की तरफ दौड़ पड़ी। बताया गया है कि उसके बयान लिए गए हैं, ताकि कार्रवाई को आगे बढ़ाया जा सके। कोतवाल टड़ियावां गंगेश शुक्ला का कहना है कि तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन