फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Handi filled with coins found during excavation

खजाना: खुदाई के दौरान मिली सिक्कों से भरी हांडी, मजदूरों ने आपस में बांट लिए पीली धातु के सिक्के

Wed, 11 Sep 2019 12:03 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 11 Sep 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Handi filled with coins found during excavation
हरदोई में निकला खजाना - फोटो : अमर उजाला
हरदोई के पिहानी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार शाम मिट्टी खुदाई के दौरान पीली धातु के सिक्कों से भरी हांडी निकली है। खुदाई कर रहे मजदूरों ने सिक्के बांट लिए। जानकारी मिलने पर पुलिस ने देर रात एक मजदूर को हिरासत में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन


पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सहादतनगर निवासी जोगेंद्र सिंह मकान बनवा रहे हैं। मकान बनवाने के लिए उन्हें मिट्टी की जरूरत थी। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ही ग्राम अंदा ईब्राहिमपुर स्थित खेड़ा से मंगलवार देर शाम मिट्टी की खुदाई जेसीबी से की जा रही थी।
विज्ञापन


 

इसी खुदाई के दौरान एक हांडी निकली, जिसमें पीली धातु के पुराने सिक्के थे। इन सिक्कों को मजदूरों ने बांट लिया। सहादतनगर निवासी सर्वेश पुत्र मेवाराम ने अपने हिस्से में आए कुछ सिक्के पिहानी में ही स्थित एक सराफ को बिक्री के लिए दिए, लेकिन सराफ ने सिक्कों की परख के बाद ही कीमत बता पाने की बात कही।

सराफ ने सिक्के रख लिए और सर्वेश से सुबह आने के लिए कहा। इस दौरान पुलिस को घटना की जानकारी मिल गई। पिहानी के कोतवाल एसपी शुक्ला सहादतनगर पहुंचे और उन्होंने सर्वेश को हिरासत में ले लिया। कोतवाल एसपी शुक्ला ने बताया कि सर्वेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। पूछताछ में उसने सिक्के मिलने की बात कही है। आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed