{"_id":"6a8bed486142c316a00f3366","slug":"hamirpur-youth-s-body-found-hanging-from-a-tree-in-a-field-family-devastated-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: खेत में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: खेत में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 24 Aug 2026 12:38 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 24 Aug 2026 12:38 PM IST
विज्ञापन
संदीप यादव की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा थाना क्षेत्र के उपरंहका गांव में रविवार रात युवक का शव खेत की मेड़ पर लगे चिल्ला के पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उपरंहका निवासी हरिसिंह यादव ने बताया कि उनके बड़े भाई स्व. विश्वनाथ यादव के चार बेटे हैं। इनमें दूसरे नंबर का बेटा संदीप यादव (28) अपनी मां के साथ गांव में रहता था, जबकि तीन अन्य भाई गुजरात में रहकर मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन
संदीप शराब का आदी था और अवसाद में रहता था। वह रविवार सुबह करीब दस बजे खाना खाने के बाद घर से निकला था। रात करीब 10:30 बजे ग्रामीणों ने परिजनों को उसके खेत में पेड़ से लटके होने की सूचना दी। संदीप अविवाहित था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों से शिकायत मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन