{"_id":"6ae82005ff22dc91ea049cd9","slug":"hamirpur-youth-dies-from-gunshot-wound-under-suspicious-circumstances-suicide-suspected-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से युवक की मौत, आत्महत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से युवक की मौत, आत्महत्या की आशंका
Mon, 02 Nov 2026 11:03 AM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 02 Nov 2026 11:03 AM IST
विज्ञापन
गौरव की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
कुरारा थाना क्षेत्र के रिठारी गांव में रविवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। परिजन उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
रिठारी गांव निवासी गौरव (25) पुत्र बाबू सिंह को रात करीब 12 बजे गोली लगी थी। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। थाना प्रभारी प्रिंस दीक्षित ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटना के संबंध में परिजनों से पूछताछ की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया गया कि गौरव अविवाहित था। उसके पिता बाबू सिंह की कुछ वर्ष पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी।