{"_id":"674b1ea38d36cf4f360ec09b","slug":"hamirpur-young-man-hanged-himself-after-making-live-video-on-instagram-dies-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur Suicide: इंस्ट्राग्राम पर लाइव वीडियो बना युवक ने लगाया फंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur Suicide: इंस्ट्राग्राम पर लाइव वीडियो बना युवक ने लगाया फंदा, मौत
Sat, 30 Nov 2024 07:50 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 30 Nov 2024 07:50 PM IST
सार
Hamirpur News: इंस्ट्राग्राम पर लाइव वीडियो बना युवक ने मौत को गले लगा लिया। परिजन युवक की आत्महत्या का कारण नहीं बता पाए।
विज्ञापन
शिवकांत की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। इससे पहले युवक ने इंस्टाग्राम पर फंदे से झूलते हुए लाइव वीडियो बनाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आत्महत्या का कारण जानने के लिए युवक का मोबाइल खंगाल रही है। जलालपुर थाने के बिलगांव निवासी चंद्रशेखर राजपूत ने बताया कि शुक्रवार शाम को उनके इकलौते बेटे शिवकांत (22) ने कमरे में रस्सी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि दोस्तों ने इंस्ट्राग्राम पर लाइव वीडियो देखा तो उनके होश उड़ गए। चंद्रशेखर ने बताया कि वह अपनी बेटी रजनी के यहां रहते हैं। पत्नी बबली बेटे शिवकांत के साथ मायके मंगरौल में रहती है। शुक्रवार की सुबह ही शिवकांत गांव गया था। उसने चार साल पहले अपने चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वह एक साल पहले जमानत पर बाहर आया था। उसकी मौत पर मां बबली, बहन रजनी, खुशी, गुल्लो का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मृतक का मोबाइल कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है। जलालपुर इंस्पेक्टर ब्रजमोहन ने कहा कि परिजन आत्महत्या करने का कारण नहीं बता पा रहे हैं। जांच की जा रही है।
विज्ञापन