{"_id":"615d740d8ebc3e9fb414a443","slug":"hamirpur-worker-died-four-injured-after-tractor-trolley-overturned","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से श्रमिक की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से श्रमिक की मौत, चार घायल
Wed, 06 Oct 2021 03:32 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 06 Oct 2021 03:32 PM IST
सार
हमीरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई जबकि चार लोग घालय हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
मृतक मजदूर की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हमीरपुर जिले में सरिया से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। ट्रॉली पर सवार श्रमिक की मौके पर मौत हो गई। वहीं चार श्रमिक घायल हुए हैं। नगर के मियांपुरा मोहल्ला निवासी बालादीन प्रजापति ने बताया कि उनके छोटे भाई संतोष कुमार (36) मजदूरी करते थे।
बुधवार सुबह मझगवां थाने के नौरंगा गांव से ट्रैक्टर ट्रॉली पर लोहे की सरिया लाद कर राठ ला रहे थे। संतोष ट्रॉली पर बैठे थे, जबकि साथी मजदूर अतरौलिया निवासी बिचौली, प्रभु, गुलाबनगर निवासी मनसुख व सेवा अहिरवार ट्रैक्टर पर बैठे थे।
गांव से निकलते ही ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। जिसके नीचे दबे मजदूरों में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने सभी को बाहर निकाल सीएचसी में भर्ती कराया। जहां संतोष को डॉक्टर ने घोषित कर दिया।
विज्ञापन
वहीं चारों घायल मजदूरों का उपचार किया जा रहा है। मृतक अपने पीछे पत्नी रामश्री, पुत्रियों हिमांशी (13), शिवानी (10) व पुत्र आर्यन (8) को रोता बिलखता छोड़ गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।