फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hamirpur: Woman Leaves Five-Month-Old Baby on Road, Video Goes Viral

चित्रकूट: पांच माह के मासूम को जमीन में पटकने की कोशिश, सड़क पर छोड़ कर चली गई मां

Fri, 11 Sep 2026 08:04 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,हमीरपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Fri, 11 Sep 2026 08:04 PM IST
सार

Hamirpur News: कस्बे में एक महिला द्वारा अपने पांच माह के दुधमुंहे बच्चे को सड़क किनारे छोड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया। फिलहाल मासूम स्वस्थ है।

विज्ञापन
Hamirpur: Woman Leaves Five-Month-Old Baby on Road, Video Goes Viral
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पति जगदीश के मुताबिक उसकी पत्नी काजल (35) छह बच्चों की मां है। बीते माह महज 10 दिन के अंतराल में बीमारी के कारण उनके दो बच्चों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से काजल की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। बृहस्पतिवार को घर में सास-बहू के बीच विवाद भी हुआ। इसके बाद महिला अपने पांच माह के बच्चे को लेकर घर से बाहर निकल गई।

विज्ञापन

बच्चे को सड़क किनारे छोड़कर चली गई महिला

वायरल वीडियो में महिला बच्चे को लेकर सड़क पर जाती दिखाई दे रही है। इसके बाद उसने मासूम को सड़क किनारे छोड़ दिया और वहां से चली गई। वीडियो में महिला के व्यवहार को लेकर स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई। इस दौरान कुछ लोग घटना का वीडियो बनाते रहे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने बच्चे की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बच्चे को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बच्चे को सीडब्ल्यूसी के सामने किया पेश

कोतवाली प्रभारी संजय यादव ने बताया कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ है। पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया है और उसे बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने बताया कि परिजनों या संबंधित पक्ष की ओर से लिखित शिकायत मिलने पर मामले में नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है। साथ ही बच्चे की सुरक्षा और देखभाल को लेकर बाल कल्याण समिति की प्रक्रिया के अनुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed