{"_id":"6ae5d9c2260fbdb316093a05","slug":"hamirpur-uncle-and-nephew-killed-in-collision-between-car-and-motorcycle-five-injured-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर में दर्दनाक हादसा: कार और बाइक की भिड़ंत में चाचा-भतीजे की मौत, पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर में दर्दनाक हादसा: कार और बाइक की भिड़ंत में चाचा-भतीजे की मौत, पांच लोग घायल
Sat, 31 Oct 2026 05:38 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 31 Oct 2026 05:38 PM IST
सार
यूपी के हमीरपुर जिले में सड़क हादसा हुआ। हादसा धनौरी गांव के पास हुआ। चाचा भतीजा बाइक से बहन के घर जा रहे थे।
विज्ञापन
मृतकों की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हमीरपुर मार्ग पर धनौरी गांव स्थित पौधशाला के पास शनिवार दोपहर अर्टिगा कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार सवार पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां दो की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
मुस्करा थाना क्षेत्र के उपरहंका गांव के श्रीरामपुर डेरा निवासी रवि यादव ने बताया कि उनका छोटा भाई अरविंद कुमार (22) शनिवार दोपहर अपने चाचा सर्वेश कुमार (26) को बाइक पर बैठाकर भुजपुरा कुनेहटा गांव निवासी अपनी बहन के घर जा रहे थे। धनौरी गांव स्थित पौधशाला के पास सामने से आ रही अर्टिगा कार से बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार अरविंद और सर्वेश की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक हेलमेट नहीं पहने थे। वहीं कार सवार छतरपुर की कमला कॉलोनी निवासी मालती परिहार (58), उनका बेटा अर्पित परिहार (28), गौरव सिंह (28), हरिसिंह (38) और कार चालक फतेहपुर जिले के सिजौली निवासी वीरसिंह (23) घायल हो गए।
विज्ञापन
सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया। यहां डॉ कनिष्क माहुर ने अर्पित और गौरव की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। घायल मालती परिहार ने बताया कि वह परिवार के साथ छतरपुर से फतेहपुर जा रही थीं। मृतक चाचा भतीजा दोनों अविवाहित थे। खेती-किसानी और मजदूरी कर परिवार का हाथ बंटाते थे। दोनों की एक साथ मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाल अनूप सिंह ने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शिकायती पत्र पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन