फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: Two including student died due to collision with DCM

Hamirpur: डीसीएम की टक्कर से छात्र समेत दो की मौत, साथी के साथ मेला देखने जा रहा था

Sun, 04 Dec 2022 06:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 04 Dec 2022 06:42 PM IST
सार

यूपी के हमीरपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Hamirpur: Two including student died due to collision with DCM
मृतक मनीष कुमार की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले के राठ में मेला देखने जा रहे बाइक सवारों को डीसीएम ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार छात्र की मौत हो गई। साथी ने उरई मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हेलमेट न लगाए होने से सिर पर गंभीर चोटें दोनों की मौत की वजह बनीं। मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ निवासी भारती अहिरवार ने बताया कि पति जगदीश के साथ दिल्ली में मजदूरी करतीं हैं।

विज्ञापन


पुत्र मनीष कुमार (17) गोहांड कस्बा निवासी अपनी नानी विंध्यवती के पास रहकर कक्षा नौ की पढ़ाई करता था। रविवार सुबह 11 बजे मनीष अपने साथी गोहांड के सत्येंद्र कुमार (18) के साथ बाइक से रिहुंटा गांव का मेला देखने जा रहा था। चुरहा गांव के पास सामने से आ रहे डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


मनीष की मौके पर ही मौत हो गई। घायल सत्येंद्र को एंबुलेंस ने सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर डॉ. अखिलेश कुमार सिंह ने मेडिकल कालेज उरई रेफर कर दिया। इलाज के दौरान सत्येंद्र की मौत हो गई। डीसीएम चालक को राहगीरों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed