फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hamirpur: The soldiers could not run the rifle, traning method was exposed infront of ASP

हमीरपुर: राइफल नहीं चला सके सिपाही, एएसपी के सामने खुली प्रशिक्षण की पोल

Wed, 19 Jan 2022 06:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 19 Jan 2022 06:28 PM IST
सार

एएसपी अनूप कुमार मंगलवार को मौदहा कोतवाली का अर्धवार्षिक निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने कुछ सिपाहियों से सरकारी इंसास राइफल खोलने और बंद करने के लिए कहा। कुछ पुलिस कर्मी असलहों को हैंडल करने में फेल रहे। जबकि कई महिला और पुरुष सिपाही सरकारी रायफलों को खोल तक नहीं पाए।

विज्ञापन
Hamirpur: The soldiers could not run the rifle,  traning method was exposed infront of ASP
हमीरपुर: राइफल नहीं चला सके सिपाही, अलग से दिया जाएगा प्रशिक्षण - फोटो : amar ujala

विस्तार

जिले की पुलिस असलहों को चलाना तो दूर उन्हें खोलना भी नहीं जानती है। यह नजारा तब देखने को मिला जब एएसपी मौदहा कोतवाली का निरीक्षण करने पहुंचे और उन्होंने सरकारी रायफल और पिस्टल खोलने व बंद करने को कहा। कई महिला और पुरुष सिपाही सरकारी रायफलों को नहीं खोल पाए।
विज्ञापन


मौदहा कोतवाली का अर्धवार्षिक निरीक्षण एएसपी अनूप कुमार ने किया। कुछ सिपाहियों से सरकारी इंसास राइफल खोलने और बंद करने के लिए कहा। महिला सिपाही जिसका नाम स्वीटी बताया जा रहा है वह राइफल नहीं खोल सकीं। उसे एएसपी ने चार घंटे की मोहलत दी कि वह राइफल खोल के बताए।
विज्ञापन


वहीं एक महिला सिपाही से जब दंगे के दौरान अपनी सुरक्षा करते हुए दंगाइयों को खदेड़ने के लिए बॉडी गार्ड और बेंत पकड़ने को कहा तो वह सही से बेंत भी नहीं पकड़ सकी और बॉडी गार्ड भी उल्टा पकड़े दिखाई दी। पुलिस जिसके ऊपर बड़े बड़े आरोपियों से निपटने सहित विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से निपटाने का बोझ है वह इसे निपटा पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कुछ पुलिस कर्मी असलहों को हैंडल करने में फेल रहे हैं जिनको अलग से प्रशिक्षित करने की व्यवस्था की जाएगी। जिससे अगली बार उन्हें असलहों को हैंडिल करने में दिक्कत का सामना ना करना पड़े ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed