{"_id":"62e6595bd72a7046356a3165","slug":"hamirpur-si-suspended-for-assaulting-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur news: महिला से मारपीट के मामले में एसआई निलंबित, ये आरोप भी लगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur news: महिला से मारपीट के मामले में एसआई निलंबित, ये आरोप भी लगे
Sun, 31 Jul 2022 03:59 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 31 Jul 2022 03:59 PM IST
सार
यूपी के हमीरपुर जिले में महिला से मारपीट के मामले में उपनिरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही सीओ राठ को मामले की जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन
उपनिरीक्षक देवीदीन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हमीरपुर जिले में चोरी के आरोपी को पकड़ने गांव गई पुलिस ने आरोपी न मिलने पर उसकी पत्नी को घर के अंदर बेरहमी से पीटा। पुलिस पर घर में तोड़फोड़ करने का भी आरोप लगाया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने उपनिरीक्षक को निलंबित कर सीओ राठ को जांच सौंपी है।
विज्ञापन
राठ क्षेत्र के बिलरख गांव निवासी मंजुल ने बताया कि उनके पति सीताराम लोधी पर किसी ने चोरी का आरोप लगाया था। पुलिस उनके घर पकड़ने गई थी। मंजुल ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए बताया कि उपनिरीक्षक देवीदीन ने घर के अंदर घुसकर डंडे से बेरहमी से पीटा साथ में आई महिला पुलिसकर्मी को बाहर भगा दिया था।
विज्ञापन
मारपीट से शरीर पर गंभीर चोट आई। बताया कि पुलिस ने घर में तोड़फोड़ की और अपने साथ कोतवाली ले जाकर एक कमरे में 3 दिन बंद रखा। शनिवार को कोतवाली पुलिस ने महिला का शांतिभंग में चालान कर दिया था। सीएचसी में डॉक्टरी परीक्षण कराने गई महिला ने उपनिरीक्षक द्वारा मारपीट की घटना बताई। पुलिस अधीक्षक शुभम पटेल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उपनिरीक्षक देवीदीन को निलंबित कर घटना की जांच सीओ अभयनारायन राय को सौंपी है।
विज्ञापन