{"_id":"69971d65b10fa65e490062fe","slug":"hamirpur-reached-the-police-station-to-stop-the-marriage-of-her-lover-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: प्रेमी की शादी रुकवाने पहुंची कोतवाली, बोली- पांच साल लिव इन रिलेशन में रहा, अब कर रहा दूसरी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: प्रेमी की शादी रुकवाने पहुंची कोतवाली, बोली- पांच साल लिव इन रिलेशन में रहा, अब कर रहा दूसरी शादी
Thu, 19 Feb 2026 08:00 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 19 Feb 2026 08:00 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AI Generated
पांच साल लिव इन रिलेशन में रहने के बाद जीजा का भाई अब दूसरी जगह शादी कर रहा है। बृहस्पतिवार को कोतवाली पहुंची महिला ने प्रेमी की शादी रुकवाने की मांग की है। महोबा निवासी महिला ने बताया कि वह शादीशुदा है और छोटे-छोटे बच्चे हैं। नगर के हमीरपुर रोड नई बस्ती निवासी उसके जीजा के भाई से प्रेम संबंध हो गए।
विज्ञापन
बताया कि प्रेमी ने शादी का झांसा दिया और पांच साल तक उनके घर में उनके साथ रहा है। अब अपने वादे से मुकर गया और उन्हें छोड़कर चला गया। बताया कि वह दूसरी जगह शादी कर रहा है। शुक्रवार को बरात जानी है। उन्होंने प्रेमी की होने वाली दुल्हन को भी अपने संबंधों की दुहाई दी जिसके बाद भी वह शादी कर रही है। कोतवाली में शिकायती पत्र देते हुए प्रेमी की शादी रोकने व सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। कोतवाल राकेश कुमार ने कहा कि महिला की मां व भाई आरोपों को नकार रहे हैं। मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन