फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: Old man beaten up in a dispute, dies during treatment

Hamirpur: विवाद में वृद्ध को पीटा, इलाज के दौरान मौत, पुलिस ने दो भाइयों समेत चार पर दर्ज किया मुकदमा

Mon, 23 Sep 2024 06:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 23 Sep 2024 06:41 PM IST
सार

Hamirpur News: घर के बाहर पड़ी मिट्टी को हटाने को लेकर विवाद हो गया। जिसमें पिटाई से घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन
Hamirpur: Old man beaten up in a dispute, dies during treatment
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भरुआ सुमेरपुर थाना क्षेत्र के बिरखेरा गांव में सुबह घर के बाहर पड़ी मिट्टी हटाने को लेकर हुए विवाद में जमकर लाठियां चटकीं। हमले में घायल हुए वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने दो भाइयों समेत चार पर पहलेे मारपीट और फिर गैर इरादतन हत्या में मामला दर्जकर जांच शुरू की है।

विज्ञापन


बिरखेरा निवासी रामपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पिता गोपी पाल (85) ने सोमवार सुबह 6:30 बजे घर के सामने पड़ी मिट्टी को हटाने के लिए पड़ोसी मूलचंद पाल से कहा था। इस बात से आग बबूला मूलचंद पाल ने अपने भाई सदासुख, उदित, जयकरन के साथ मिलकर गाली गलौज करते हुए लाठियों से हमला कर दिया। रामपाल की पत्नी तेजकुमार उन्हें बचाने दौड़ी तो उसे भी घर में घुसकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुमेरपुर में भर्ती कराया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान गोपी पाल ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। थानाध्यक्ष राकेश कुमार के अनुसार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed