फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   23 transformers burnt out due to rain.

Hamirpur News: बारिश से 23 ट्रांसफार्मर जले

Mon, 28 Sep 2026 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
23 transformers burnt out due to rain.
हमीरपुर। तीन दिन तक लगातार बारिश होने से 23 ट्रांसफार्मर जल गए। इनमें सदर डिवीजन में 14 और राठ डिवीजन में नौ ट्रांसफार्मर शामिल हैं। इनमें पांच 100 केवीए और 18 ट्रांसफार्मर 25 केवीए के खराब हुए हैं। इसके चलते करीब 650 परिवारों की बिजली आपूर्ति बाधित है। वहीं सुमेरपुर क्षेत्र के पत्योरा, जलाला, गहतौली, बड़ा, कछार, छोटा कछार की बिजली आपूर्ति बीते तीन दिन से प्रभावित होने से करीब 15 हजार की आबादी परेशान है।
विज्ञापन


सुमेरपुर क्षेत्र के पत्योरा गांव निवासी रज्जन पांडे, श्याम सिंह आदि ने बताया कि बीते तीन दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित है। इससे पेयजल सहित अन्य संकट पैदा हो गए हैं। इस लाइन से करीब पांच गांव की 15 हजार से अधिक की आबादी प्रभावित है।
विज्ञापन


सरीला क्षेत्र के धौहल बुजुर्ग के पूर्व प्रधान रविंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि बारिश का असर खेतों के साथ गांवों पर भी पड़ा है। कई जगह रपटों पर पानी बहने से आवागमन प्रभावित है। बिजली और पेयजल व्यवस्था भी प्रभावित है। पत्योरा लाइनमैन निसार बाबू ने बताया कि यह लाइन खेतों से होकर गुजरी है। लगातार बारिश के चलते फाॅल्ट नहीं मिल सका। रविवार को फाॅल्ट ढूंढकर ठीक कराया गया है। शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से कुल 23 ट्रांसफार्मर जल गए हैं। इनमें 100 केवीए के पांच ट्रांसफार्मरों को भेजा गया है। करीब 14 ट्रांसफार्मर नलकूपों के हैं। शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल कराने का प्रयास किए जा रहा है। - ज्ञानचंद्र यादव, अधीक्षण अभियंता विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed