फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur Nikay Chunav, Voting continues in three municipalities and four city panchayats, 929 candidates are i

Hamirpur Nikay Chunav: तीन नगर पालिका और चार नगर पंचायतों में मतदान जारी, चुनाव मैदान में हैं 929 प्रत्याशी

Thu, 11 May 2023 08:23 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 11 May 2023 08:23 AM IST
सार

Hamirpur Nikay Chunav: जिले की तीन नगर पालिका व चार नगर पंचायतों में अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए मतदान जारी है। सभी निकायों के कुल 2,00311 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। अध्यक्ष पद के 100 व सदस्य पद के 830 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज मतपेटियों में कैद हो जाएगा।
 

विज्ञापन
Hamirpur Nikay Chunav, Voting continues in three municipalities and four city panchayats, 929 candidates are i
हमीरपुर निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले की तीन नगर पालिका व चार नगर पंचायतों में अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए मतदान शुरू हो गया है। सभी निकायों के कुल दो लाख 311 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान शाम छह बजे तक होगा। अध्यक्ष पद के 100 व सदस्य पद के 830 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज मतपेटियों में कैद हो जाएगा।
विज्ञापन

जिले में शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान संपन्न कराने को प्रशासन मुस्तैद है। सुरक्षा व व्यवस्था की दृष्टि से जिले को 11 जोन व 27 सेक्टरों में बांटा गया है। सातों निकायों में 86 मतदान केंद्र व 252 बूथ बनाए गए है। इसमें प्रत्येक निकाय में एक सखी बूथ भी शामिल है।
विज्ञापन

गुरुवार को इन केंद्रों में कुल दो लाख 311 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सुबह सात बजे से सकुशल मतदान कराने को केंद्रों में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के लिए फोर्स तैनात किया गया है। सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ सुपर जोनल भी क्षेत्र में भ्रमण कर व्यवस्था पर पैनी नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निकाय वार मतदाताओं की संख्या...
 
निकाय         कुल मतदाता        पुरुष        महिला
 हमीरपुर         40722           21152     19570
 राठ                56111           29693       26418
 मौदहा            40841           21671      19170
 कुरारा            11877             6418        5459
 सुमेरपुर         36886           19996       16890
 गोहांड           6172              3334         2838
 सरीला           7719              4138         3581

चुनाव मैदान में 929 प्रत्याशी
जिले के सात निकायों में अध्यक्ष पद के लिए 100 प्रत्याशी व 123 वार्डों में सदस्य पद के लिए 829 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। वहीं गोहांड नगर पंचायत के एक वार्ड से सदस्य पद का एक निर्विरोध निर्वाचन हुुआ है। ऐसे में कुल 929 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला गुरुवार शाम मतपेटियों में कैद हो जाएगा। सदर नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर सात व 25 वार्डों में सभासद पद पर 169 प्रत्याशी मैदान में है।

इन वार्डों की ये है स्थिति
इसी प्रकार नगर पालिका मौदहा में अध्यक्ष के आठ व सदस्य के 184, राठ में अध्यक्ष के 14 व सदस्य पद के 173 प्रत्याशी मैदान में है। जबकि नगर पंचायत कुरारा में अध्यक्ष के 13 व 11 वार्डों में 69 प्रत्याशी, सुमेरपुर में अध्यक्ष के 40 व 18 वार्डों में सदस्य पद के 153, सरीला व गोहांड में में अध्यक्ष के नौ-नौ व दस-दस वार्डों में क्रमशः 51 व 31 प्रत्याशी मैदान में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed