{"_id":"63280a4683357d107056917d","slug":"hamirpur-news-cash-and-jewelry-stolen-in-seven-houses","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: इमिलिया बाड़ा में सात घरों में लाखों के नगदी व गहने चोरी, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: इमिलिया बाड़ा में सात घरों में लाखों के नगदी व गहने चोरी, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 19 Sep 2022 11:54 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 19 Sep 2022 11:54 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर में सात घरों में चोरी
- फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर जिले में कस्बा सुमेरपुर के वार्ड तीन इमिलिया बाड़ा में चोरों ने सात घरों से लाखों रुपए के नगदी, जेवर, मोबाइल आदि पार कर दिए। सुबह जगने पर चोरी होने की जानकारी पर मोहल्ले में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
कस्बे के वार्ड तीन इमिलिया बाड़ा निवासी दशरथ, महेश्वरीदीन, मनोज, सुरेंद्र कुमार, रामनरेश, संजय, बैजनाथ वर्मा ने बताया कि रविवार रात चोर उनके घरों में घुसकर नगदी, जेवरात, मोबाइल आदि लाखों रुपए का सामान चोरी करके ले गए हैं। सुबह जगने पर उन्हें चोरी का पता चल सका।
विज्ञापन
पीड़ितों ने घटना से पुलिस को अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर चोरी के खुलासे का आश्वासन दिया है। एक साथ इतने घरों में चोरी होने से मोहल्ले में हड़कंप मच गया है। गौरतलब हो कि एक हफ्ते पूर्व एक ज्वैलरी की दुकान में हुई चोरी का अभी तक पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। एक साथ सात घरों में चोरी करके पुलिस को एक नई चुनौती दी है। थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। शीघ्र चोरों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन