Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Pipeline repairs begin; 600 people to get relief

Hamirpur News: पाइपलाइन की मरम्मत शुरू, 600 लोगों को मिलेगी राहत

Fri, 13 Nov 2026 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Pipeline repairs begin; 600 people to get relief
फोटो 13 एचएएमपी 10- छह नवंबर को प्रकाशित खबर।
= 6 नवंबर को अमर उजाला में प्रकाशित हुई थी खबर, 7 नवंबर को पहुंची थी टीम
विज्ञापन


- त्योहार के चलते काम में हुई देरी, शुक्रवार से दोबारा शुरू हुआ मरम्मत कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। सुमेरपुर विकासखंड के पत्योरा गांव की प्रजापति और मुस्लिम बस्ती में पिछले करीब 22 दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप है। पाइपलाइन जाम होने से करीब 200 घरों के 600 से अधिक लोग पानी के लिए भटक रहे थे। अमर उजाला में छह नवंबर को समस्या प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद नमामि गंगे की टीम अगले ही दिन गांव पहुंची और मरम्मत शुरू कराई।
त्योहार की छुट्टियों और कार्य की मात्रा अधिक होने से काम अधूरा रह गया, जिसे शुक्रवार से पूरा कराकर आपूर्ति सुचारु की गई। बस्ती निवासी राहुल, इमरान खान, संदीप, जैनब खान, आयशा, साबिया और रीना प्रजापति सहित अन्य लोगों ने कहा कि मरम्मत शुरू होने से उन्हें जल्द पानी की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

============

वर्जन
त्योहार के कारण मजदूरों के छुट्टी पर चले जाने से मरम्मत कार्य में देरी हुई। बस्तीवासियों को परेशानी न हो, इसके लिए टीम को दोबारा लगाकर पाइपलाइन ठीक करा दी गई है। - वितुल कुमार, जेई, नमामि गंगे

फोटो 13 एचएएमपी 10- छह नवंबर को प्रकाशित खबर।

फोटो 13 एचएएमपी 10- छह नवंबर को प्रकाशित खबर।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed