{"_id":"6af755984588514d55097572","slug":"stones-were-planted-in-the-fields-and-farmers-sowed-the-rabi-crop-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-147608-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: खेतों में पत्थर गाड़े, किसानों ने बो दी रबी की फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: खेतों में पत्थर गाड़े, किसानों ने बो दी रबी की फसल
विज्ञापन
फोटो 13 एचएएमपी 17- प्रस्तावित रूट पर जीपीएस सर्वे के बाद खेतों में लगाए पीले पत्थर। संवाद
= ग्रीनफील्ड हाईवे के लिए सुमेरपुर क्षेत्र के गांवों में जीपीएस सर्वे के बाद निशानदेही
= मुआवजे की जानकारी और फसल की सुरक्षा को लेकर किसान असमंजस में
संवाद न्यूज एजेंसी
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। कानपुर-कबरई ग्रीनफील्ड हाईवे के प्रस्तावित रूट पर जीपीएस सर्वे के बाद खेतों में पत्थर गढ़ी कर दी गई है। इसके बाद किसानों ने उन्हीं खेतों में रबी की फसल बो दी है।
किसानों को अब तक मुआवजे की दर और जमीन पर आगे की कार्रवाई की स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। ऐसे में उन्हें चिंता है कि फसल तैयार होने से पहले अधिग्रहण की प्रक्रिया आगे बढ़ी तो उनकी फसल का क्या होगा। प्रस्तावित रूट पर लगाए गए पीले रंग के पत्थरों पर लाल रंग से जीपीएस और संख्या अंकित है। इनके जरिए खेतों में सर्वे और निशानदेही की गई है। किसान अब मुआवजे और आगे की प्रक्रिया की जानकारी मिलने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- --
मुआवजे के बारे में नहीं मिली जानकारी
पलरा गांव के रामलखन प्रजापति की करीब तीन बीघा जमीन प्रस्तावित हाईवे के दायरे में है। उन्होंने बताया कि खेत में सर्वे के पत्थर लगाए जा चुके हैं, लेकिन मुआवजे की दर के बारे में उन्हें जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
आपत्ति का अभी तक नहीं मिला जवाब
इंगोहटा के प्रदीप कुमार मिश्रा की करीब साढ़े सात बीघा जमीन प्रस्तावित मार्ग में शामिल है। उन्होंने जमीन का सर्किल रेट कम होने पर संबंधित प्राधिकरण के समक्ष आपत्ति दर्ज कराई थी। उनका कहना है कि अभी तक आपत्ति पर जवाब नहीं मिला है। खेत में रबी की फसल बो दी है। फसल तैयार होने से पहले जमीन पर काम शुरू होने की स्थिति में नुकसान की भरपाई कैसे होगी, यह स्पष्ट नहीं है।
-- -- -- -- -- -- --
प्रस्तावित मार्ग पर आ रही आठ बीघा जमीन
इसी गांव के अभय प्रताप सिंह परिहार की करीब आठ बीघा जमीन भी प्रस्तावित मार्ग में आ रही है। उन्होंने बताया कि मुआवजे के रूप में सर्किल रेट का चार गुना मिलने की चर्चा है, लेकिन आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।
-- -- -- -- -- -- --
वर्जन
ग्रीनफील्ड हाईवे के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जिला प्रशासन के स्तर पर चल रही है। एनएचएआई की ओर से संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय कर प्रक्रिया को गति देने के प्रयास किए जा रहे हैं। अवार्ड की प्रक्रिया पूरी होने के बाद परियोजना की अगली कार्रवाई की जाएगी। किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिलाने की व्यवस्था की जाएगी। - पंकज यादव, परियोजना निदेशक, एनएचएआई