फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: Loss of Rs 80 lakh in business, woman in depression took 20 sleeping pills

Hamirpur: कारोबार में हुआ 80 लाख का नुकसान, डिप्रेशन में आकर महिला ने खाईं नींद की 20 गोलियां, भर्ती

Sun, 19 May 2024 10:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 19 May 2024 10:24 PM IST
सार

Hamirpur News: महिला ने बुंदेलखंड एग्रीकल्चर फार्म में एक करोड़ से अधिक का  निवेश किया था। कारोबार में 80 लाख का नुकसान हुआ तो डिप्रेशन में आकर महिला ने नींद की 20 गोलियां खा लीं।

विज्ञापन
Hamirpur: Loss of Rs 80 lakh in business, woman in depression took 20 sleeping pills
जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डिप्रेशन में आकर एक महिला ने नींद की करीब 20 गोलियां खा लीं। ओवरडोज होने से महिला की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मूल रूप से उरई निवासी हाल मुकाम शहर के रमेड़ी मोहल्ला में किराए के मकान में रह रही नीतू सिंह (34) पत्नी कीरत सिंह रविवार को नींद की करीब 20 गोलियां खा गईं। पति ने बताया कि वर्ष 2017 में उसकी पत्नी ने बुंदेलखंड एग्रीकल्चर फार्म में एक करोड़ से अधिक का निवेश किया था।

विज्ञापन


बताया कि उरई में एक एकड़ क्षेत्रफल में श्री गाइड बाबा हाईटेक नर्सरी खोली थी। इसमें हरे खीरा का उत्पादन कर दूसरे देशों में सप्लाई करती थीं। कोरोना काल वर्ष 2020 में उसे 80 लाख का नुकसान हो गया। इसे किसी तरह धीरे-धीरे भरा, फिर भी अभी करीब 20 लाख का कर्ज है। इससे वह चिंतित रहती हैं। इसी के चलते उसने कहीं से नींद की गोली मंगाकर खा लीं। कहा कि अब हालत में सुधार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed