फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: Land dispute between two parties

Hamirpur: दो पक्षों में जमीन का विवाद, मारपीट से आहत महिलाओं ने एसपी ऑफिस के सामने लगाया जाम

Wed, 20 Mar 2024 11:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 20 Mar 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Hamirpur: Land dispute between two parties
एसपी ऑफिस के सामने कोतवाल से नोंकझोंक करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के कलौलीतीर गांव में दो पक्षों में जमीन का विवाद चल रहा है। जिसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। कार्रवाई न होने से आहत महिलाओं ने बुधवार रात करीब 8.30 बजे एसपी ऑफिस के सामने जाम लगा दिया। मौके पर जाम खुलवाने पहुंचे कोतवाल से महिलाओं की नोंकझोंक हुई। इसके बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर पुलिस सभी महिलाओं को कोतवाली ले गई।
विज्ञापन

विज्ञापन


तहरीर के आधार पर मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरु की। कलौलीतीर निवासी उर्मिला देवी पत्नी विक्रम सिंह ने बताया कि बुधवार को करीब तीन बजे घर पर अकेली थीं। तभी रुचि सचान पत्नी रमाकांत, प्रभादेवी पत्नी सिद्दनाथ एवं संतोष सचान ने घर के अंदर गाली-गलौज व मारपीट कर चलेे गए। जिससे उसके शरीर में चोटें आईं हैं। इसके बाद उसने अपनी सास कमला देवी व पति विक्रम के पास फोन किया। सास मौके पर विरोध करने लगीं तो आरोपियों ने उन्हें गालियां देते हुए मारपीट की। जिसका वीडियो भी उनकेे पास है। कोतवाल अनूप सिंह सिंह का कहना है कि जमीन विवाद का मामला है। दो पक्ष भिड़े हैं। मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed