Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   92 sisters arrived at the district jail and applied *tilak* to their brothers.

Hamirpur News: जिला कारागार पहुंचीं 92 बहनें, भाइयों को किया टीका

Thu, 12 Nov 2026 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
92 sisters arrived at the district jail and applied *tilak* to their brothers.
हमीरपुर। भाई-बहन के प्रेम का पर्व भाईदूज जिले भर में प्रेम व उत्साह के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगा उनकी लंबी आयु की कामना की। वहीं जिला कारागार में निरुद्ध 90 पुरुष और दो महिला बंदियों को 92 बहनों ने तिलक कर मुंह मीठा कराया।
विज्ञापन

बुधवार को दूज पर भाइयों ने बहनों को उपहार दिए। वहीं दूर ड्यूटी में तैनात भाइयों से वीडियो कॉल कर बहनों ने त्योहार मनाया। बाजारों में भी त्योहार पर भीड़भाड़ रही। बहनों और भाइयों ने एक-दूसरे को उपहार देने के लिए गिफ्ट खरीदे। आकर्षक पैकिंग वाले गिफ्ट हैम्पर लोगों की पसंद बने रहे। त्योहार की रौनक सुबह से ही घरों और बाजारों में देखने को मिली। वहीं जिला कारागार में निरुद्ध पुरुष व महिला बंदियों से मिलने के लिए 92 महिला, 68 पुरुष व 43 बच्चे पहुंचे। इस दाैरान कारागार के अंदर काफी चहल-पहल रही। बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भाई दूज का पर्व यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। पौराणिक कथा के मुताबिक, इस दिन यमराज अपनी बहन यमुना के घर गए थे। यमुना ने उनका तिलक कर स्वागत किया और उनके सुखी जीवन की कामना की। इससे प्रसन्न होकर यमराज ने उन्हें वरदान दिया था। मान्यता है कि इस दिन बहन के हाथों तिलक करवाने वाले भाई को सुख-समृद्धि और लंबी उम्र का आशीर्वाद मिलता है। तभी से भाई दूज पर बहनें भाइयों को तिलक लगाकर उनकी खुशहाली की कामना करती हैं। यह पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का प्रतीक माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिठाई का डेढ़ करोड़ का कारोबार
हमीरपुर/राठ। दिवाली पर्व रोशनी के साथ मिठाई से भी जुड़ा है। एक-दूसरे को मीठा देकर लोग त्योहार मनाते हैं। ऐसे में त्योहार पर मिठाई की बिक्री बढ़ जाती है। यह क्रम भाई दूज तक चलता है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष केजी अग्रवाल ने बताया कि जिले भर में मिठाई के सैकड़ों बड़े काउंटर व करीब एक हजार से अधिक अन्य दुकानें हैं। त्योहार पर करीब डेढ़ करोड़ से अधिक की मिठाई की बिक्री का अनुमान लगाया जा रहा है। त्योहार पर मिठाई की दुकानों पर दिनभर भीड़ देखी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed