Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Pack of dogs injures young man; he is referred [to another hospital]

Hamirpur News: कुत्ताें के झुंड ने युवक को किया घायल, रेफर

Wed, 11 Nov 2026 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Pack of dogs injures young man; he is referred [to another hospital]
फोटो 11 एचएएमपी 29- मुस्करा सीएचसी में लेटा घायल युवक। संवाद
मुस्करा। क्षेत्र के गहरौली गांव में कुत्तों के झुंड ने युवक पर हमला कर दिया। उसे नोच-नोच कर बुरी तरह घायल कर दिया। युवक की चीख सुनकर ग्रामीणों ने दौड़कर उसे कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया है जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन

ओरा डेरा गांव निवासी घायल दिलीप यादव (35) बुधवार दोपहर गांव स्थित खेत की जोताई कराने के लिए मेड पर बैठा था। इसी दाैरान रास्ते में बैठे आठ से 10 कुत्तों ने अचानक उसपर हमला कर दिया। कुत्तों ने उसके चेहरे व सिर को नोचकर घायल कर दिया। कुत्ते माथे का पूरा मांस खा गए। युवक खुद को बचाने के लिए चिल्लाता रहा लेकिन कुत्ते उसे छोड़ नहीं रहे थे। चीख सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण लाठी-डंडा लेकर दौड़े और कुत्तों को भगाया, तब तक युवक लहूलुहान हो गया था। सीएचसी में चिकित्सक डॉ. मनुलिका वर्मा ने प्राथमिक उपचार के बाद दिलीप को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाया लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


गांव में फैली दहशत
घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। स्कूली बच्चे और बुजुर्ग अकेले निकलने से डर रहे हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी कुत्तों को पकड़वाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed