{"_id":"626fc5fc054f0067b30c7e56","slug":"hamirpur-green-color-put-in-the-council-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: परिषदीय विद्यालय को हरे रंग से पुतवाया, ग्रामीणों ने किया विरोध ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: परिषदीय विद्यालय को हरे रंग से पुतवाया, ग्रामीणों ने किया विरोध
Mon, 02 May 2022 05:22 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 02 May 2022 05:22 PM IST
सार
हमीरपुर में विद्यालय को प्रधानाध्यापक ने हरे रंग से रंगवा दिया। ग्रामीणों के विरोध करने पर बीएसए ने विद्यालय को सफेद रंग से पुतवाए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
हरे रंग से रंगा भेड़ी डांडा का नवीन प्राथमिक स्कूल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के हमीरपुर जिले में परिषदीय विद्यालय को प्रधानाध्यापक ने हरे रंग से पुतवा दिया तो ग्रामीण खफा हो गए। ग्रामीणों ने कहा कि प्रधानाध्यापक सरकारी विद्यालय को मदरसा बना रहे हैं। विद्यालय को सफेद रंग से पुतवाने की मांग की है। विकास खंड सरीला के भेड़ीडांडा गांव में नवीन प्राथमिक स्कूल में तैनात प्रधानाध्यापक बृजेश गौतम ने विद्यालय भवन को हरे रंग से पुतवा दिया।
इससे नाराज स्थानीय लोगों ने स्कूल को मदरसे में बदलने का आरोप लगाते हुए प्रधानाध्यापक से विरोध जताया। कहा कि विद्यालय को सफेद रंग से पुतवाया जाए। गांव के गोलू द्विवेदी, छोटू मिश्रा ने बताया कि स्कूल में सभी बिरादरी के बच्चे शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। बताया कि विद्यालय की रंगाई पुताई का कार्य पिछले दो वर्षों से नहीं हुआ है। अबकी चालू सत्र में विद्यालय को रंगवाया जा रहा है, लेकिन प्रधानाध्यापक ने उसे हरा रंग से रंग दिया है, जबकि इसको सफेद रंग से रंगना चाहिए।

मामला संज्ञान में आया है। प्रधानाध्यापक ने गलती से स्कूल भवन को हरे रंग से रंगवा दिया है। उन्हें सफेद रंग से पुतवाने के निर्देश दे दिए गए हैं। इसका काम भी शुरू हो गया है। -कल्पना जायसवाल, बीएसए
विज्ञापन विज्ञापन