फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: Granddaughter Refuses to Grind Chutney; Upset Grandfather Consumes Poison, Death

गुस्से ने छीनी जिंदगी: नातिन ने नहीं पीसी चटनी, नाराज बाबा ने खाया जहर, मौत से मचा कोहराम

Fri, 08 May 2026 06:47 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Shikha Pandey Updated Fri, 08 May 2026 06:47 PM IST
सार

यूपी के हमीरपुर जिले में मामूली बात से नाराज बाबा ने जहर खाकर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Hamirpur: Granddaughter Refuses to Grind Chutney; Upset Grandfather Consumes Poison, Death
मृतक बरदानी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नातिन के चटनी पीसने से मना करने पर बाबा ने जहर खा लिया। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में उनकी मौत हो गई। थानाक्षेत्र के कुम्हरौड़ा मोहल्ला निवासी वरदानी (60) बृहस्पतिवार देर शाम को घर पहुंचे। वरदानी की पत्नी सुदामा के मुताबिक उन्होंने नातिन से चटनी पीसने के लिए कहा तो नातिन ने काम का बहाना बनाते हुए मना कर दिया। इसी बात से वह नाराज हो गए।

विज्ञापन


उन्होंने घर में रखे जहरीले पदार्थ को गिलास में घोलकर गटक लिया। हालत बिगड़ने पर घटना की जानकारी हुई। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कोतवाल संतोष सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने कोई शिकायत नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed