फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hamirpur Five people including two brothers gang misdeed a girl accused left her in field one arrested

Hamirpur: दो सगे भाइयों समेत पांच ने किया युवती से सामूहिक दुष्कर्म, खेत में छोड़कर भागे आरोपी…एक गिरफ्तार

Wed, 16 Apr 2025 03:25 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 16 Apr 2025 03:25 PM IST
सार

Hamirpur News: पीड़िता के पिता ने थाने में सगे भाइयों सहित तीन नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल राकेश कुमार का कहना है कि एक आरोपी सौरभ तिवारी को हिरासत में लेकर शेष की तलाश की जा रही है। जांच की जा रही है जल्द मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
Hamirpur Five people including two brothers gang misdeed a girl accused left her in field one arrested
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात 22 वर्षीय युवती को घर के बाहर से अगवाकर खेत में ले जाकर दो सगे भाइयों सहित पांच लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया। युवती को बेहोशी हालत में खेत में छोड़कर भाग गए। पीड़िता के पिता ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि मंगलवार रात करीब 10:30 बजे उसकी बेटी घर के बाहर बने शौचालय में शौच के लिए निकली। बाहर घात लगाए बैठे सौरभ तिवारी उर्फ वासू व उसके भाई गौरव तिवारी उर्फ आसू और आशीष तिवारी उर्फ छोटू ने उसे अगवा कर लिया। इनके साथ दो और अज्ञात लोग थे, जिन्हें पीड़िता पहचान नहीं पाई।

विज्ञापन

दरिंदगी के बारे में परिजनों को दी जानकारी
पांचों लोग उसे उठाकर खेत ले गए, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बेटी के घर में न होने की जानकारी पर परिवार के सदस्यों ने उसकी खोजबीन शुरू की तो वह करीब रात तीन बजे बेहोशी हालत में खेतों में मिली। जहां से उसे लेकर जिला अस्पताल आए। होश आने के बाद पीड़िता ने अपने साथ हुई दरिंदगी के बारे में परिजनों को जानकारी दी।

विज्ञापन

तीन नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट
पीड़िता के पिता ने थाने में सगे भाइयों सहित तीन नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। दिनदहाड़े हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सीओ सदर राजेश कमल के साथ सदर कोतवाल ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। कोतवाल राकेश कुमार का कहना है कि एक आरोपी सौरभ तिवारी को हिरासत में लेकर शेष की तलाश की जा रही है। जांच की जा रही है जल्द मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed