{"_id":"67ba16bc50749e52df028a76","slug":"hamirpur-dumper-and-truck-collide-on-highway-two-dead-one-critical-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur Accident : हाईवे पर डंपर और ट्रक की भिड़ंत में दो लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur Accident : हाईवे पर डंपर और ट्रक की भिड़ंत में दो लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर
Sun, 23 Feb 2025 12:38 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 23 Feb 2025 12:38 AM IST
सार
यूपी के हमीरपुर जिले में सड़क हादसा हुआ। दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
हमीरपुर में सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भरुआ सुमेरपुर कस्बे के गल्ला मंडी के सामने हाईवे पर एक डंपर व एक ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दो लोगों को गंभीर हालत में सदर अस्पताल भेजा गया। जहां पर डॉक्टर ने दो को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। मृतकों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
कस्बे में रात करीब 9:30 बजे गल्ला मंडी के सामने डंपर व ट्रक आमने-सामने भिड़ गए। जिससे एक डंपर के चालक व खलासी तथा दूसरे ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक डंपर के दोनों घायलों को सदर अस्पताल भेजा। जबकि दूसरे ट्रक के चालक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। अचानक हुई इस घटना से हाईवे पर आवागमन ठप हो गया है। पुलिस आमने-सामने भिड़े डंपरों को हाईवे से हटाने में जुट गई है। थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि दोनों वाहनों में तीन लोग घायल हुए है। जिसमें दो को जिला अस्पताल व एक को पीएचसी भेजा गया है।आवागमन को सुचारू करने के लिए क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया जा रहा है।