फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Paddy procurement begins today at five centres

Hamirpur News: पांच केंद्रों पर धान की खरीद आज से

Mon, 02 Nov 2026 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Paddy procurement begins today at five centres
हमीरपुर। धान खरीद की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शासन के निर्देश पर एक नवंबर से जिले में पांच सरकारी क्रय केंद्र खोल दिए गए हैं। इन केंद्रों पर सोमवार से धान की खरीद शुरू होगी।
विज्ञापन

इस वर्ष शासन ने जिले को 6000 मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य दिया है जो पिछले वर्ष की तुलना में 1000 मीट्रिक टन अधिक है। सभी पांचों केंद्रों के लिए करीब 60 गांठ यानी 30 हजार बोरे भी उपलब्ध करा दिए गए हैं। अब विभाग को किसानों का इंतजार है।
विज्ञापन

इस वर्ष जिले में राठ, कुरारा और सुमेरपुर में एक-एक तथा मुस्करा में दो समेत कुल पांच खरीद केंद्र बनाए गए हैं। इस बार धान का पहले से बेहतर मूल्य मिलेगा। शासन ने न्यूनतम समर्थन मूल्य में 72 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कामन धान का समर्थन मूल्य 2441 रुपये और ग्रेड-ए का 2461 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। पिछले वर्ष कामन धान 2369 रुपये और ग्रेड-ए 2389 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा गया था।

विभागीय आंकड़ों के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिले में 15,685 हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की रोपाई हुई है जबकि वर्ष 2025-26 में 19,863 हेक्टेयर में धान की खेती की गई थी। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार 4178 हेक्टेयर रकबा कम हुआ है। वर्ष 2024-25 में जिले में धान की रोपाई का क्षेत्रफल महज 795 हेक्टेयर था। बीते दो वर्षों में धान की खेती का रकबा तेजी से बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed