{"_id":"6602d321e8412cf1240c690a","slug":"hamirpur-dispute-over-sending-wife-to-her-maternal-home-father-shot-himself-son-also-injured-2024-03-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: भैयादूज पर मायके जाने पर अड़ी पत्नी तो पति ने खुद को गोली से उड़ाया, बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: भैयादूज पर मायके जाने पर अड़ी पत्नी तो पति ने खुद को गोली से उड़ाया, बेटा घायल
Tue, 26 Mar 2024 07:44 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 26 Mar 2024 07:44 PM IST
सार
यूपी के हमीरपुर में पत्नी को मायके जाने से रोकने पर घर में विवाद हो गया। नाराज पति ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हमीरपुर जिले के राठ में पत्नी को मायके जाने से रोकने पर घर में विवाद हो गया। नाराज अधेड़ ने अवैध तमंचे से कनपटी पर सटाकर गोली मार ली, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। बचाने पहुंचा बेटा भी छर्रे लगने से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से 315 बोर का अवैध तमंचा बरामद किया है।
राठ नगर के सिकंदरपुरा मोहल्ला निवासी सत्यम सोनी ने बताया कि मंगलवार को उरई निवासी मामा सोनू सोनी घर आए थे। भाई दूज के लिए मां गुड्डी को साथ ले जाने की बात कही। जिस पर पिता रामहेत उर्फ राजू सोनी (48) ने भेजने से मना कर दिया। मामा के जाने के बाद घर में इसी बात को लेकर विवाद हो गया। शाम करीब पांच बजे विवाद से आक्रोशित पति ने तमंचा लेकर आत्महत्या की धमकी दी।
सत्यम ने बताया कि बड़ा भाई शिवम सोनी (22) पिता को बचाने पहुंचा, तब तक पिता ने दाईं ओर कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, भाई के चेहरे पर भी गोली के छर्रे लगे हैं। पड़ोसियों ने शिवम को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सक डॉ. अखिलेश ने मेडिकल कॉलेज झांसी के लिए रेफर कर दिया है।

रामहेत उर्फ राजू सोनी आर्टिफिशियल ज्वैलरी की दुकान चलाता था। सीओ दिलीप कुमार सिंह व कोतवाल उमेश कुमार सिंह सीएचसी पहुंचे और मामले की जानकारी ली। कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायल का इलाज चल रहा है। पारिवारिक कलह के चलते घटना हुई है।
घटना के समय पत्नी देवरानी के घर में थी
मायके जाने से घर में मचे विवाद के बाद पत्नी अपनी देवरानी के घर चली गई। जिस समय घटना हुई उस समय वह देवरानी को अपनी पीड़ा बता रही थी। इसी समय पति ने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।